शास्त्री पुल की मरम्मत पर 4.5 करोड़, का खर्च 3 महीने भी नहीं चला पुल

शास्त्री सेतु पुल की मरम्मत में लगभग साड़े चार करोड़ रुपए खर्च हो गए ,लेकिन पुल 4 महीने भी नहीं चल पाया| सेतु निगम ने प्रशासन को पत्र लिखकर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की है| निगम ने प्रशासन को लिखे गए पत्र में कहा है कि इसकी सेफ्टी चाहिए तो इस इसपर से 18 से 22 टन के लोडेड वाहनों के आवागमन पर पाबंदी लगा दी जाए| बताया कि 1974 में शास्त्री सेतु बना है, इसकी अवधि 40 साल की थी| जिसे यह पूर्ण कर चुका है| इसलिए इसकी संरक्षा करना अधिक जरूरी है| जिस समय इस सेतु का निर्माण हुआ था| उस समय 6 पहिया ट्रक चलता था| इससे 9 टन लोड के आधार पर इसका निर्माण किया गया था| आज स्थिति कुछ अलग है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *