1978,का रिकॉर्ड टूटा तीव्र गति से बढ़ रही गंगा

जनपद में गंगा के खतरे का निशान पार करते ही लगभग 300 गांव के घरों में पानी घुस गया है| 75 गांव के संपर्क दूसरे गांव से कट गए हैं| दो हजार बीघे की फसल व सब्जी डूबकर नष्ट हो गई है| इसमें किसानों का लगभग पांच करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है| हालात यह हो गया है अब लोग अपने घरों से पलायन करने को मजबूर हो गए है| लोगों की सहायता के लिए 32 बाढ़ चौकियां बनाई गई है| कोन ब्लाक हरसिंहपुर, मल्लेपुर, बल्ली परवा, मझिगवां, आदि गांव पानी से घिर गए हैं| हरसिंहपुर गांव की तीन हजार आबादी है| सभी घरों में पानी घुस गया है| इसमें से 50 प्रतिशत आबादी पलायन कर चुकी है| अपने रिश्तेदारों व अन्य स्थानों पर जाकर रह रही है| इसके अलावा मल्लेपुर के अधिकांश लोग अपने छतों पर रहने को विवश हो गए हैं| यह देख मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख कोन मीनाक्षी सिंह उनके पति अनिल कुमार सिंह, बीडिओ कोन रामदरस गांवो का स्थलीय निरीक्षण किया| इस समय गंगा का जलस्तर, 77.950 पहुंच गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *